राशिफल

23 सितम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, लेकिन हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृष
धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। घर के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में वादे पूरे ना करने पर अपना बचाव करेंगे। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन
कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। मार्ग प्रशस्त होता नजर आएगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ती दिखेगी, हालांकि सावधान रहने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। आज भाग्य 90 % तक साथ देगा। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है। दांपत्यजीवन में संवादिता बनी रहेगी।

कर्क
गर्भवती महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जाएगा। आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आज की शाम दोस्ती के नाम होगी। दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज़ से ज़रा संभलकर रहें।

सिंह
कार्यक्षेत्र पर समस्याओं का सामना आसानी से कर लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए दिन शुभ है। कुछ हालातों के चलते अपने साथी से मिलना मुश्किल होगा। किसी काम में पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से खुशी महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है।

कन्या
नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे।

तुला
कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत बंद कर सकते हैं। व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सोच समझकर ही कुछ बोलें। अपने साथी के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। धन का खर्च होगा।

वृश्चिक
ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर आप जरूर विचार करें। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।

धनु
कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा शुरु किया कोई काम सफल होगा। काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों पर जाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। समाज में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में एक दूसरे से मतभेद हो सकते हैं। नए अवसर जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, अपनों का सहयोग भी मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आज भाग्य 90 % तक साथ देगा।

मकर
कार्यक्षेत्र पर किसी बात को लेकर सीनियर्स से नाराज़ हो सकते हैं। पढ़ाई में परिवार का सहयोग मिलेगा। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले लोग जल्दी घर से निकलें। अपनी वसीयत बनाकर ज़रूर रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ
आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी। किसी प्रॉप्रर्टी के कारण घर पर तनाव हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। प्यार, नजदीकी लोगों और जीवनसाथी के साथ यह एक रोमांटिक दिन रहेगा। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

Related posts

10 मई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

16 अप्रैल 2022: जानें शनिवार का राशिफल

11 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल