हिसार

अग्रोहा धाम व सामाजिक संस्थाओं ने भिजवाया खाना

हिसार,
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया की अग्रोहा धाम व सामाजिक व धार्मिक सस्थाओं द्वारा 7 वां दिन जरूरतमंद को खाने में सब्जी, आचार, पुरी व बेजीटेलब्ल पुलाव के पैकेट आटो मार्किट फेस-2, ऋषि नगर, न्यू ऋषि नगर, बगला रोड, सैक्टर 14 व 33 झुग्गी-झोपडियां, मिल गेट गली न. 6, 7 व 16, 12 क्वाटर गली, एचऐयू लेबर क्लोनी, रेलवे रोड़ व हर जरूरतमंद को देवी भवन से भी 10ः30 से 2 बजे तक खाने के पैकेट वितरण भी किए जाते है। राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि यह समय जरूरतमंदों की मंदद करने का है। हम सब मिलजुल कर व सभी सामाजिक व धार्मिक सस्थाएं जरूरत मंददों की सेवा कर रही है। इस मौके पर अग्रोहा धाम के सरंक्षक नन्द किशोर गोयंका, प्रवीण केडिया, एडवोकेट गोपीचन्द्र वर्मा, बंटी गोयल, कोष्याध्यक्ष देवकी नंदन अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, सुभाष चन्द्रा कोयलावाला, धीरत कुमार, पवन गर्ग, बजरंग लाल असरावावाले, त्रिलक जैन, वेद बंसल, प्रवीन कुमार, सीताराम सिंगला, अनीष जैन, केशव सिंगल, सोनू वर्मा, दीपक जैन, सुरेश मायड, एक कदम जिन्दगी की ओर के सभी पदाधिकारी कार्य में लगे हुए है।

Related posts

आदमपुर : परिवार के 3 सदस्यों ने जीत ली कोरोना जंग, अस्पातल से डिस्चार्ज

किसान सभा ने अमेरिका के राष्ट्रपति की फोटो प्रतियां जलाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : 4, 8 व 13 साल के बच्चे सहित 43 लोग मिले संक्रमित