हिसार

प्रदेश सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा उजागर : महासंघ

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज बस स्टैंड परिसर स्थित रोडवेज कर्मचारी यूनियन कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीश् मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रूप सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कर्मचारी परिसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एल सहगल सहित चांद राम, संजय सिंह, देशराज वर्मा, उपायुक्त कार्यालय के पूर्व राज्य प्रधान नरेश गोयल, राजबीर सिन्धु, विजय सिवाच, दलीप सोनी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने मई दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता एमएल सहगल ने बताया कि सर्व प्रथम औद्योगिक मजदूरों ने अमेरिका के शिकागो शहर में 1 मई 1883 को 8 घंटे की डयूटी की मुख्य मांग के समर्थन में व्यापक संघर्ष आरंभ किया था। 3 मई 1883 को शिकागो के डे मार्केट में 80 मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लाठीचार्ज व गोलियां चलाई गई। जिसके विरोध में 4 मई को पुन: आंदोलन हुए और चार श्रमिक नेताओं को 11 नवंबर 1886 को फांसी की सजा दी गई। फ्रांस में हुई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में 1889 को 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जो आज विश्व भर में सभी देशों में मनाया जा रहा है। आठ घंटे ड्यूटी को लेकर सभी संस्थानों में फैक्टरी एक्ट 1948 आधीन लागू है।
सभा में उपस्थित महासंघ के वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही कर्मचारी व श्रमिक विरोधी नीतियों की भत्र्सना की। उन्होंने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की तीन किश्तें, एलटीसी, टीए पर कटौती तथा जीपी फंड लेने पर रोक, नई भर्तियों पर रोक तथा 29 अप्रैल को जारी अधिसूचना आधीन फैक्टरी श्रमिकों के कार्य घंटे 8 घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे करके कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहे आवश्यक सेवाओं के मजदूरों से घोर अन्याय करके प्रदेश सरकार ने अपना मजदूर विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार और पंूजीपतियों के नापाक गठजोड़ बेनकाब हो गया है और सरकार की काम के घण्टे 8 से बढ़ाकर 12 करने, डी ए व अन्य सुविधाओं को छिनने की साजिश भी बेनकाब हो गई है।

Related posts

आदमपुर : जवाहर नगर के सबसे सेफ क्षेत्र में सुनीता का गला काटकर मर्डर, कई सवाल खड़े हुए मर्डर से

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 दिसंबर 2018 : हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

छंगाई के नाम पर काटे जा हरे पेड़ों के मामले में कार्यवाही के लिए निगम कमिश्नर से मिले राजेश हिन्दुस्तानी