हिसार

दड़ौली कोरोना संक्रमित युवक की लगातार तीसरी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

हिसार,
एक सप्ताह बाद भी दड़ौली के युवक की लगातार तीसरी रिपोर्ट बुधवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल संक्रमित युवक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। विभाग द्वारा संक्रमित युवक का यह तीसरा सैंपल एक सप्ताह के अंतराल में बुधवार सुबह जांच के लिए भेजा गया था।

वहीं विभाग का यह भी कहना है कि संक्रमित युवक की सेहत में काफी सुधार है, लेकिन संक्रमित युवक की लगातार तीसरी पॉजिटिव रिपोर्ट ने विभाग को भी हैरान कर दिया है। इस बारे में विभाग अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से काफी देर तक मीटिंग के दौरान बातचीत हुई।
बता दें कि उक्त संक्रमित युवक की पहली रिपोर्ट 25 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद विभाग ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। दूसरा सैंपल 29 अप्रैल की शाम को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल हुआ है। संक्रमित मरीज फतेहाबाद जिले के भट्टू मंडी की एक महिला है। अब कॉलेज में पॉजिटिव मरीजों की बढ़कर छह हो गई है। इनमें से एक संक्रमित युवक जिले के दड़ौली गांव का निवासी है और अन्य पांच पॉजिटिव मरीज फतेहाबाद जिले के निवासी हैं।

Related posts

भाजपा जिला कार्यसमिति ने डीएसपी सुरेन्द्र की हत्या पर जताया शोक

बाबा बालक नाथ मंदिर की लंगर सेवा में बन रहा 1200 लोगों का भोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम के खिलाफ अनिल महला ने डीसी कैंप कार्यालय के समक्ष दिया धरना