सिरसा

सिरसा प्रशासन ने दुकानें खोलना का दिया अच्छा तरीका, एक दिन दाई तो दूसरे दिन बाई तरफ की खुलेगी दुकानें

सिरसा,
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने व इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए सिरसा जिले में दुकान खोलने के शेड्यूल में प्रशासन ने बदलाव किया है। अब दुकानें दाएं व बाएं लेन के हिसाब से खुलेंगी यानि एक दिन दाएं लेन वाली तथा एक दिन बाएं लेन की दुकानें खुलेंगी। आज से नए शेड्यूल के हिसाब से दुकानें खुली। यह दुकानें सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक ही खुल सकेंगी।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जयवीर यादव ने कहा की अब नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तेहत राइट लेफ्ट फार्मूला के तहत मार्केट खुलेगी। इसके साथ समय में भी बदलाव किया है अब सुबह 9:30 बजे से लेकर 4 :30 बजे तक दुकाने खुलेंगी। उन्हाेंने कहा कि चार पहिया वाहन की भी बाजार में एंट्री नहीं होगी। वहीं यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहनों का प्रवेश भी बाजारों में प्रतिबंधित है। नियमों की कड़ाई से पालना करवाई जा रही है।

Related posts

जल जीवन मिशन : वर्ष 2022 तक हर घर में पहुंचाए जाएंगे नल व जल

बरसात के चलते हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत्त गिरने से 2 बच्चों की मौत— 4 घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

पोषण अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk