राशिफल

10 मई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का पदोन्नति होने के योग बन रहे है।

वृष
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार वालों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज घर पर अपनी शादी की बात करेंगे।

सिंह
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से बहस हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आज पिता के सेहत में सुधार होगा।

कन्या
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में आज नयापन आयेगा। किसी से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त हो जाएंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति ठहरने से चिंतित होंगे। लेकिन कोरोना की परिस्थितियां ठीक होते ही सबकुछ अच्छा हो जायेगा। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। घर की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनाएंगे।

वृश्चिक
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। साथ ही कोई अध्यात्म की बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेगी। आज बच्चें घर में उधम-कूद करेंगे। उनकी शैतानियों से आप परेशान हो सकते है।

मकर
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है । आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट्स एक—दूसरे को कुछ गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। अनियमित दिनचर्या के कारण थोड़ा आलस्य और थकान बना रहेगा। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे।

Related posts

27 जनवरी 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 दिसंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

2 जुलाई 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल