राशिफल

12 मई 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद स्थितियों में परिवर्तन होगा और आपके काम में तरक्की मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहतर तरीके से चलेगा, जिसे आप अच्छे से इंजॉय करेंगे और आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। आप मानसिक तनाव में रहेंगे लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा। आप तनाव से बाहर निकलेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दिन की शुरुआत तो ठीक होगी लेकिन दोपहर बाद आपकी कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी। खर्चे बढ़ जाएंगे, जिससे आप की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। फिर भी इनकम थोड़ी बहुत जरूर होगी, जिससे काम निकल जाएंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। गृहस्थ जीवन तनाव पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आप मानसिक चिंताओं में रहेंगे। खर्चे भी रहेंगे लेकिन दोपहर बाद स्थिति बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। आपकी चिंता भी समाप्त हो जाएगी क्योंकि आपको इनकम का कोई तरीका मिल जाएगा। आज के दिन को अपने लवर के साथ एंजॉय करेंगे। उनसे खूब बातें करेंगे। रोमांस बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को भी आज के दिन का अच्छा नतीजे मिलेंगे। आप की आपसी समझदारी बढ़ेगी। रिश्ता मजबूत होगा। काम के सिलसिले में आपके हक में आज स्थितियां बनेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन चिंता मग्न रहेंगे। कामों में रुकावट आ सकती है। अपनी मेहनत और खुद के बाहुबल पर भरोसा रखें तो स्थितियां बदल लेंगे। दांपत्य जीवन में क्लेश पूर्ण स्थितियां रहेंगी। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको खूब अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका काम मजबूत रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन मान अच्छा रहेगा। खूब बातें होंगी और एक दूसरे के साथ पुरानी बातों को याद करेंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को कोई फायदा मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी। सेहत मजबूत रहेगी और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी गुस्से भरा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आपके प्रिय से आपकी झड़प हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिनमान अच्छा नहीं है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पुराने दोस्तों से खूब बातचीत होगी और एक बार फिर से मन तरोताजा हो जाएगा। परिवार में किसी संपत्ति को खरीदने की बातचीत चरम पर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको काम के सिलसिले में मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए।

धनु
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि के योग बनेंगे। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोपहर बाद अपने खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। परिवार में कुछ नई चीजें खरीद कर लाएंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे समाचार मिलेंगे। आपको रोमांस का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को संतान से सुख मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे लेकिन आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं क्योंकि उसमें कुछ दिक्कतें रहेंगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। इस विषय पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी। आप खूब मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपके बॉस से भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी शांति मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

मीन
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे और दोपहर बाद आपको उसका फल मिलेगा। आपकी इनकम में अचानक से बढ़ोतरी होगी। कहीं से रुका हुआ पैसा भी आ सकता है। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे लेकिन वह आपको चिंता नहीं देंगे। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार आएगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

Related posts

18 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का आर्थिक राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1March 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशि के जातकों का दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk