हिसार

प्रॉपर्टी टैक्स के लिए बुजुर्ग व महिलाओं के लिए अलग से होगा काउंटर : ईओ

ईओ ने ई दिशा का किया निरीक्षण, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की दी जानकारी

हिसार,
प्रॉपर्टी टैक्स, मैरिज रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न कार्यों के लिए नगर निगम की ई दिशा में बड़ी संख्या में शहरवासी आते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग व भीड़ न हो, इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सोमवार को कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने ई दिशा केंद्र का निरीक्षण किया। लोगों में सोशल डिस्टेंस की कमी उन्होंने मौके पर देखी। ऐसे में ईओ अमन ढांडा ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी और बताया ​कि यह क्यों जरूरी है। उन्होंने ई दिशा में बनाये गये सर्कल से काउंटर तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया लोगों को समझाई, वहीं उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों से अलग काउंटर की जल्द से जल्द व्यवस्था करने के कर्मचारियों को आदेश दिये, जिससे प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं को भीड़ का सामना न करना पड़े और सोशल डिस्टेंस के साथ वह अपना प्रॉपर्टी टैक्स भर सके।
कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से कैबिन की व्यवस्था की गई है। जहां पर अलग से कर्मचारी बैठाया गया, जो सिर्फ महिलाओं और बुजुर्गों की प्रॉपर्टी टैक्स भरेगा। इसके अलावा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया गया और कर्मचारियों को ई दिशा में अतिरिक्ति बैठने की व्यवस्था करने के आदेश दिये गये है।

Related posts

न्यूट्रीगार्डन बनाकर तनाव से मुक्ति पा सकती महिलाएं : डॉ. संतोष

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेयर ने एचएसवीपी अधिकारियों को दिए सेक्टर 33 की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

व्यवसायिक विकास कार्यक्रम के सातवें दिन खेल प्रतियोगिता आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk