हिसार

सरकार के निर्देशों पर कर्मचारियों को सरसों का तेल व साबुन बांटने का काम शुरू : ईओ

निगम के सभी कर्मचारियों को मिलेगा साबुन व सरसों का तेल

हिसार,
निगम प्रशासन की ओर से नियमित रूप से कर्मचारियों को सेनेटाइजर, साबुन और मास्क उपलब्ध करवा जा रहे है। सफाई कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइज, पीपीई किट से लेकर गल्ब्स तक मुहैया करवाये गये है। कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास नगर निगम प्रशासन ने किये है। हाल ही में सरकार ने आदेश दिये है कि सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह एक लीटर सरसों का तेल व साबुन मुहैया करवाई जाये। सरकार के आदेशों की पालन करते हुए सोमवार को निगम ईओ अमन ढांडा की मौजूदगी में कर्मचारियों को सरसों का तेल व साबुन बांटे का कार्य शुरू किया गया।
सफाई शाखा के एएसआई को सूचीबद्ध तरीके से कर्मचारियों को सामग्री बांटने के आदेश दिये गये है। विभिन्न वार्डों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को साबुन व तेल बांटा गया। नगर निगम ईओ अमन ढांडा ने कहा कि सरकार से आदेश प्राप्त हुए है कि निगम के सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह एक लीटर सरसों का तेल व साबुन दी जाए। हैफेड से साबुन और सरसों का तेल मंगवाया गया है। आज से कर्मचारियों को एक बोतल सरसों का तेल और साबुन बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में कार्यरत 1200 के करीब कर्मचारियों को एक बोतल सरसों का तेल व एक साबुन प्रतिमाह दी जाएगी।

Related posts

वातावरण एवं ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य के लिये खतरा, लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : आईजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

अगले 2 से 4 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

नई अनाज मंडी में स्काडा जल घर से जल आपुर्ति शुरू