हिसार

आदमपुर में भाजपा नेता के ‘सम्मान समारोह’ पर गरमाई राजनीति

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में लॉकडाऊन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा 3 मई तक जरुरतमंदों को भोजन व राशन पहुंचाने पर 2 दिन पूर्व भाजपा नेता द्वारा सेवादारों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता मनोज पाल द्वारा सम्मान समारोह में एक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान न लिए जाने पर क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है। आदमपुर में लॉकडाऊन के दौरान 4 जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया था। भाजपा नेता मनोज पाल द्वारा आदमपुर में लगभग सभी संस्थाओं के सेवादारों को सम्मानित किया गया। इनमें आदमपुर की जनसेवा समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता द्वारा दिए गए सम्मान को लेने से इंकार कर दिया। हालांकि कुछ सदस्यों ने दूसरे सम्मान समारोह में शिरकत कर पुरस्कार ग्रहण किया। भाजपा नेता द्वारा किए जा रहे सम्मान समारोह का जनसेवा सेवा समिति के बहिष्कार किए जाने के बाद क्षेत्र में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है।

सेवादारों का सम्मान कर बढ़ाया हौंसला
भाजपा नेता मनोज पाल ने कहा कि लॉकडाऊन के दौरान चंडीगढ़ में फंस गए थे जहां उन्होंने जरूरतमंदों की सहायतार्थ भोजन सेवा शुरू की हुई थी। जनसेवा सेवा समिति के सरंक्षक विनोद वर्मा के कहने पर आदमपुर के सेवादारों को सम्मान कर हौंसला बढ़ाया था। कुछ लोग इसमें भी कांग्रेस-भाजपा की राजनीति करना चाहते है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

लॉकडाउन लागू फिर भी समारोह का आयोजन
प्रदेश में अभी लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बार—बार में सम्मान समारोह का आयोजन करना नियमों के खिलाफ ही है। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे कार्यक्रमों को लॉकडाउन समाप्त होने तक स्थगित करवाने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन भाजपा नेता द्वारा एक सामाजिक संस्था के संरक्षक द्वारा ही सम्मान समारोह करने की मांग करने की बात कहना दुर्भाग्यपूर्ण ही है।

संस्था ने नही लिया को कोई सम्मान
आदमपुर जनसेवा सेवा समिति के सचिव रामरत्न बिश्नोई ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि कुछ लोग उंगली कटवा कर शहीद का दर्जा पाना चाहते है। ये तथाकथित नेताजी इतने दिन कहां थे, आज 14 दिन बाद सेवादार कैसे याद आ गए। समिति व बिश्नोई सभा द्वारा ऐसे नेताओं से कोई सम्मान नही लिया गया।

Related posts

कृषि भारत की पहचान, किसान के मर्म को समझे केंद्र सरकार : मनदीप

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में आकर अग्रोहा, भट्टू, भूना, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के लोग भी हुए नाचने को मजबूर—जानें विस्तृत जानकारी

डंपिंग स्टेशन हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर राजेश हिन्दुस्तान ने लिखे सी.एम., गृहमंत्री व प्रशासन को पत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk