हिसार

आईटीसी के बी नैचुरल और एमवे इंडिया ने इम्यूनिटी फ्रूट बेवरेज लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया

9 बी नैचुरल+ रेंज को लॉन्च करने के लिए इंडस्ट्री की दो शीर्ष कंपनियों ने रणनीतिक साझेदारी बनाई

हिसार,
आईटीसी के बी नैचुरल और एमवे इंडिया ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपनी तरह की पहली बी नैचुरल+ रेंज लॉन्च करने के लिए एक विशेष भागीदारी की है। बी नैचुरल जूस एवं बेवरेजेस ने हमेशा से अपने उपभोक्ताओं को फलों का पोषण उपलब्ध कराने की कोशिश की है और अब इस ब्रांड के तहत इम्यूनिटी + फ्रूट एवं फाइबर के दोहरे गुणों का लाभ प्रदान करने के लिए बी नैचुरल + रेंज को पेश किया जा रहा है।
आईटीसी के लाइफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी सेंटर यानि (एलएसटीसी) द्वारा क्लिनिकल प्रमाणित एक विशेष सामग्री विकसित की गई है, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का वादा करती है। एलएसटीसी में आईटीसी के वैज्ञानिकों की टीम करीब पिछले एक दशक से स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। वर्तमान के मुश्किल दौर में अब पूरा ध्यान इम्यूनिटी यानि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर आ गया है। टीम द्वारा विकसित इस क्लिनिकल प्रमाणित तत्व को बिना किसी क्रम के एक डबल ब्लाइंड प्लैसेबो कंट्रोल्ड क्लिनिकल स्टडी में तीन महीनों तक टेस्ट किया गया। सीटीआरआई में रजिस्टर्ड इस अध्ययन के लिए आईसीएमआर दिशानिर्देशों का पालन किया गया है। यह नई बी नैचुरल + रेंज, ऑरेंज और मिक्स्ड फ्रूट जैसे दो लोकप्रिय वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।जल्द ही ये नई रेंज आईटीसी के राष्ट्रीय डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के ज़रिये देश भर में आधुनिक ट्रेड आउटलेट, जनरल ट्रेड स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस विशेष साझेदारी पर बात करते हुए, श्री हेमन्त मलिक, डिविजनल चीफ एग्जिक्यूटिव – फूड्स डिवीजऩ, आईटीसी लि. ने कहा कि आईटीसी में हम ऐसे विश्व स्तरीय भारतीय प्रोडक्ट्स बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो एक भारतीय उपभोक्ता की ज़रूरत को पूरा कर सकें। मौजूदा स्वास्थ्य संकट को देखते हुए, अब लोग अपने पूरे परिवार की इम्यूनिटी बढ़ाने को प्रथमिकता दे रहे हैं और बी नेचुरल ने खुद आगे बढ़कर यह कोशिश की है कि उपभोक्ताओं को एक ऐसी प्रभावी फ्रूट बेवरेज रेंज उपलब्ध कराई जाए, जो क्लिनिकल प्रमाणित तत्वों के साथ इन गर्मियों में पूरे परिवार की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सके। इस महामारी के दौरान आईटीसी का इनोवेशन सिस्टम लगातार काम करता रहा है। आईटीसी लाइफ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में हमारे सहयोगियों की कड़ी मेहनत के दम पर दो महीनों से भी कम समय में इस प्रोडक्ट रेंज को तैयार करना संभव हो सका है।
एमवे इंडिया के साथ इस साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी है। यह साझेदारी हमारी साझा सोच दर्शाती है और हमारी टीमें हेल्थ एंड वेलनेस के अलग-अलग क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करती रहेंगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस साझेदारी के जरिये हम अपने ग्राहकों और समाज को बेहतर ढंग से सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
इस विशेष साझेदारी के बारे में बताते हुए अंशु बुधराजा, सीईओ, एमवे इंडिया एंटरप्राइजेस प्रा. लि., ने कहा कि एमवे ऐसे लोगों का पसंदीदा ब्रांड है जो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। हमारा प्रोडक्ट न्यूट्रीलाइट दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला विटामिन और डाएटरी सप्लीमेंट ब्रांड है, जो जो प्लांट आधारित सप्लीमेंट्स तैयार करने की अपनी 80 साल से भी अधिक पुरानी परंपरा निभा रहा है। प्रकृति और विज्ञान की सर्वश्रेष्ठ खूबियों से तैयार किया गया न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन, शरीर में इम्यूनिटी तैयार करने के लिए एक आधारभूत तत्व के रूप में जाना जाता है। मौजूदा वक्त में लोग अपनी इम्यूनिटी के लिए अधिक सतर्क होने लगे हैं, ऐसे में हमारा मानना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने वाली खूबियों के लिए जाना जाने वाला न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन और बी नैचुरल + रेंज को मिलाकर उपभोक्ताओं को एक स्वादिष्ट विकल्प मिलेगा और यह उनके लिए बेहद आकर्षक पेशकश भी बनेगी। आईटीसी लि. के बी नैचुरल्स के साथ हमारी साझेदारी, उपभोक्ताओँ को उनके दैनिक आहार में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया पहला कदम है। इसलिए, नई फ्रूट बेवरेज रेंज के साथ न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन को रोज़ सुबह के नाश्ते में इम्युनिटी बढ़ाने वाले विकल्प के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। हमें यकीन है कि फूड सेगमेंट में आगे बढ़ते हुए, हम इस साझेदारी के ज़रिए लोगों के लिए कुछ बेहतर पेशकश तैयार कर सकेंगे। साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में अपने अग्रणी स्थान को और मज़बूत भी बना सकेंगे।
अंशु बुधराजा ने आगे कहा कि, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भविष्य की होने वाली मांग को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियां हेल्थ, वेलनेस और इम्यूनिटी के क्षेत्र में साथ मिलकर नए प्रोडक्ट्स विकसित करेंगी। नई लॉन्च की गई बी नैचुरल + रेंज क्लिनिकल प्रमाणित तत्वों के साथ ऑरेंज एवं मिक्स्ड फ्रूट वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी और उपभोक्ताओं को इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगी। इस प्रोडक्ट के 1 लीटर पैक रु. 130 की कीमत पर उपलब्ध होंगे।

Related posts

भाजपा सरकार को केवल पूंजीपतियों के हितो की चिंता : नरेश गौतम

आदमपुर में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, जानें कैसे करें बचाव

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के लोगों के लिए युवा बने सुरक्षा कवच

Jeewan Aadhar Editor Desk