हिसार

हिसार में कोरोना पॉजिटिव पहले मरीज की मौत, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

हिसार,
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मृतक हांसी का रहने वाला था। रविवार देर रात उसने अंतिम सांस ली। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार होगा।

जानकारी के मुताबिक, हांसी के गांधी नगर निवासी संक्रमित युवक की हालत काफी नाजुक थी। उसे अस्पताल में लाते ही वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसका शुगर लेवल 500 के करीब था।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने करीबी की अस्थियां लेकर हरिद्वार गया था। वहां से लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी हालत काफी गंभीर थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। देर रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया।

Related posts

किसानों के CM विरोध को ‘कोविड अस्पताल विरोध’ बताने की स्क्रिप्ट आउट, जानें किसने लिखी थी स्क्रिप्ट आउट

अग्रोहा : मां—बाप ने निकाला बेटे को घर से बाहर, बेटे ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

हिसार प्रैस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन