देश

फिर कांपी दिल्ली, भूकंप की तीव्रता 2.1

नई दिल्ली,
दिल्ली—एनसीआर में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। सोमवार दोपहर को रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही। फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 5 जून को झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.1 थी।

बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Related posts

कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा आपराधिक साजिश रचने के दोषी करार

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

संस्थाओं से दो लाख बच्चे गायब, सुप्रीम कोर्ट हैरान