हिसार

गुरूधर को मिली ऑटोमैटिक मशीन, श्रद्धालुओं को किया जाएगा सैनिटाइज

हिसार,
कोरोना संक्रमण से नागोरी गेट स्थित गुरूद्वारा श्री सिंह सभा कमेटी के गुरूधर में आने वाले श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को सैनिटाइज करने के लिए पानीपत के गुरमीत सिंह शंटी काठपाल ने सैनिटाइजर मशीन भेंट की। गुरमीत सिंह ने नागोरी गेट स्थित गुरूद्वारा श्री सिंह सभा कमेटी की टीम को सोमवार को यह मशीन सौंपी। कमेटी सदस्यों ने कहा कि इस मशीन के आने से श्रद्धालुओं को सैनिटाज करने में आसानी होगी। जिससे सभी कोरोना संक्रमण से खतरे से सुरक्षित रहेंगे। वहीं भाई कन्हैया सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रधान हरपाल सिंह दर्द, पूर्व प्रधान रमिंद्र सिंह शंटी, सोनू सिंह खुराना, रविंद्र सिंह, अनिल ढूल , बाज सिंह, जसपाल सिंह उर्फ जस्सी आदि मौजूद रहे। सेवादार गुरमीत सिंह पानीपत निवासी को भाई कन्हैया सेवा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार गुरमीत सिंह काठपाल ने सभी पदाधिकारियों को आश्वासित किया कि वह गुरूधर की सेवा में हमेशा उपस्थित रहेंगे।

Related posts

कोरोना कहर — मजदूर पलायन

नवीनतम आइडिया को व्यवसाय में बदलने पर हुआ मंथन

एलआईसी के उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता बने हिसार के विकास अधिकारी बलदेव कुमार विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में विजय यात्रा का किया आयोजन हिसार। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में आज शहर में विजय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आयोजन विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे उत्तर भारत में नेच पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने की खुशी में किया गया। उल्लेखनीय के राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र के ‘एलआईसी टॉप परफॉर्मर्स विकास अधिकारी सम्मेलनÓ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में हुआ। निगम के उत्तर भारत क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक मण्डल, करनाल मण्डल, जोधपुर मण्डल, बीकानेर मण्डल, उदयपुर मण्डल, जयपुर मण्डल, चंडीगढ़ मण्डल, जालंधर मण्डल, लुधियाना मण्डल, शिमला मण्डल तथा जम्मू-कश्मीर की मण्डल तथा दिल्ली की तीनों मण्डल आते हैं। सम्मेलन में हिसार शाखा1 के विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे ‘उत्तर भारत क्षेत्रÓ में नेच-पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हासिल कर बलदेव कुमार ने पूरे जोन में न सिर्फ हिसार का अपितु पूरे रोहतक मण्डल का नाम ऊंचा करने का काम किया। इसके लिए शाखा प्रबंधक राकेश वत्स, सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) बलराज चौधरी तथा हिसार की पूरी प्रशासनिक और मार्केटिंग टीम बधाई की पात्र है। सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक राकेश वत्स ने कहा कि विकास अधिकारी बलदेव कुमार व उनकी पूरी टीम इस सम्मान की असली हकदार है। उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता विकास अधिकारी बलदेव कुमार ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त कर वह खुद को बहुत गौरवान्वित वह महसूस करते हैं। उनको इस बात की खुशी है कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार शाखा-1 के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन ही उन्हें लगातार सफलता दिला रहा है।

Jeewan Aadhar Editor Desk