देश

योगगुरु रामदेव ने खोजी कोरोना की दवाई, आज करेंगे दवा को लॉन्च

नई दिल्ली,
कोरोना से मची तबाही के बीच एक अच्छी खबर है। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान ने ऐलान किया है कि उसने कोरोना खत्म करने वाली पहली आयुर्वेदिक दवा विकसित कर ली है। इस दवा को मंगलवार दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ में लॉन्च किया जाएगा। दवा का नाम कोरोनिल रखा गया है और इसे आचार्य बालकृष्ण लॉन्च करेंगे। इस मौके पर बाबा रामदेव भी मौजूद रहेंगे।

आचार्य बालकृष्ण ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इस दवा को बाने के लिए पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट (हरिद्वार) और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जयपुर) ने मिलकर रीसर्च की है। वहीं, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्या फार्मेसी मिलकर इस दवा को बनाने का काम कर रही हैं।

Related posts

वनडे विश्व कप-2019 में भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से

गुजरात भाजपा का कलह हुआ सार्वजनिक, हार्दिक ने नितिन पटेल को दिया न्योता

Jeewan Aadhar Editor Desk

PRC पर सुलग उठा अरुणाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री का घर जलाया, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk