रोहतक

रोहतक में फिर कांपी धरती, 4 दिन में तीसरी बार भूकंप

रोहतक,
रोहतक में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। पिछले एक महीने में यहां 10वीं बार भूकंप के झटके म​हसूस हुए है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 आंकी गई है। शनिवार रात 9.11 बजे रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर भी आ गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का झटका रोहतक के जिले के केंद्र से उत्तर में 3 किमी की दूरी पर लगा। रात 9 बजकर 11 मिनट पर आया यह भूकंप बेहद कम मैग्निट्यूड का था जिससे किसी तरह के नुकसान होने की कोई आशंका नहीं है।

हरियाणा के रोहतक में बीते चार दिन में तीसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे पहले रोहतक और आस-पास के क्षेत्र में 26 जून को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 9 किलोमीटर अंदर रहा था।

Related posts

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सिक्योरिटी में तैनात DSP सस्पेंड, VIP ट्रीटमेंट देने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोहतक ने फिर हिला दिया दिल्ली—एनसीआर, बड़े खतरे का संकेत

लाइफकेयर होस्पिटल रोहतक में मिलेंगी मणिपाल हॉस्पिटल्स के चिकित्साकों की सुविधा