रोहतक हरियाणा

कांता आहलड़िया का भाजपा से हुआ मोह भंग, पार्टी को अलविदा कह सड़क पर उतरने का ऐलान

रोहतक
भाजपा शासन से अब नेताओं का मोह भंग होने लगा है। रोहतक से भाजपा नेत्री कांता आहलड़िया ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांता आहलड़िया भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रही है। विधानसभा चुनाव में अंबाला एवं कुरुक्षेत्र की विशेष प्रभारी रही थी। ​कांता आहलड़िया ने पार्टी को छोड़ते समय प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था को कारण बताया। पार्टी को छोड़ते समय उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वो अब सड़क पर उतरकर सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरुक करेगी।
गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता में आने के बाद से पार्टी में अनदेखी की शिकायत लगातार बैठकों में करते आ रहे है। इतना ही नहीं, अफसरशाही को बेलगाम बताते हुए कई बैठकों में कार्यकर्ता हंगामा भी कर चुके है। अब कांता आहलड़िया ने पार्टी को अलविदा कहकर साफ कर दिया कि आने वाले समय में कई और असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह सकते है।

Related posts

रिश्ते हुए तार—तार..साले ने जीजा को दी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

माता के जागरण में घुसे लड़ते हुए सांड, 5 बच्चों सहित 14 घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन प्लान कर देगा नशा करोबारियों को तहस—नहस

Jeewan Aadhar Editor Desk