देश

दवा कम्पनी में गैस लीक, 2 की मौत—4 गंभीर

विशाखापत्तनम,
विशाखापत्तनम में एक बार फिर से गैस लीक की घटना हुई है। इस घटना में अब तक 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। 4 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दवा कम्पनी सिनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में गैस लीक होने से लोगों का दम घुटने लगा। प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि कम्पनी में बेंज़िमिडाज़ोल गैस के रिसाव हुआ है।

गैस रिसाव होने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम जारी है। गैस के लीक होने के कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Related posts

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री के घर से सोने—चांदी के जेवर व नगदी चोरी

CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक

राहुल गांधी को मिली कांग्रेस की कमान, निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Jeewan Aadhar Editor Desk