हिसार

आदमपुर : शार्ट-सर्किट से दुकान के बाहर लगी आग

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में बस स्टैंड के पास बनी मार्कीट में बुधवार दोपहर को शार्ट-सर्किट के चलते दुकान के बाहर उपर आग लग गई। अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।

दुकान मालिक संदीप बिल्लेवाल ने बताया कि कार्यालय के बाहर आग लगने से बोर्ड जल गया। समय पर दमकल के पहुंचने से आग दुकान के अंदर पहुंच नही पाई। दुकानदारों ने बिजली निगम में फोन कर लाइट बंद करवाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

Related posts

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा का पीछा करने व अपहरण करने के प्रयास में 3 युवकों पर मामला दर्ज

हिसार के शोधकर्ता डॉ. अजय वर्मा ने बॉक्साइट अवशेष से बनाया मिश्रित धातु

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत सम्मेलन आयोजित