हिसार

महिला के पोस्टमार्टम के दौरान हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस आई हरकत में

हिसार,
शहर की नवदीप कॉलोनी निवासी मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ है कि महिला के मर्डर में एक नहीं दो व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार महिला की गर्दन के अलावा उसके हाथों पर भी निशान पाए गए हैं। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

शनिवार को मृतक महिला के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों के बोर्ड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया था। इस दौरान शव के पोस्टमार्टम में करीब तीन घंटे लगे और पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सकों के बोर्ड में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक और डॉ. विनोद शामिल थे। एक फॉरेंसिंग एक्सपर्ट टीम भी मौजूद रही, जिसने शव की जांच की। उसके बाद चिकित्सकों ने शव के विसरा को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मकान अपने नाम कराने को लेकर था झगड़ा
आजाद नगर थाना एसएचओ रोहताश सिंह ने बताया कि मृतक महिला का पति गाड़ी चलाता है और वह पत्नी और बच्चों के साथ नवदीप कॉलोनी में अपने माता-पिता से अलग ही रहता था। पति-पत्नी का आपस में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। झगड़े की वजह बताई जा रही है कि महिला मकान को खुद के नाम करवाने को लेकर कहती रहती थी। इससे उनमें अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतका के भाई भूप सिंह सिंह की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि मृतक महिला के शरीर पर गले के अलावा हाथों पर निशान पाए गए हैं, जिससे ऐसा लगता है कि महिला की हत्या में एक नहीं दो व्यक्ति शामिल हैं। इस वजह से शक के आधार पर महिला के शव के विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।

Related posts

शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने संभाला शिक्षण का कार्यभार

Jeewan Aadhar Editor Desk

आम आदमी पार्टी की ‘बदलो हरियाणा’ रथ यात्रा शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

गेहूं की फसल की किसानों को होनी चाहिए सीधी पेमेंट, आढ़ती को उसकी दी जाए कमीशन : राजेन्द्र बिचपड़ी