हिसार

वनवासी कल्याण आश्रम की जिला व नगर की नई कार्यकारिणी का गठन

हिसार,
वनवासी कल्याण आश्रम हिसार जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, उत्तर क्षेत्र नगरीय कार्य प्रमुख जयभगवान, प्रांत सह सचिव रामनिवास अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीभगवान के सानिध्य में हुई। जय भगवान जी ने उपस्थित सदस्यों को कल्याण आश्रम की गतिविधियों एंव सेवा कार्यों की जानकारी दी व आश्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए हिसार विभाग, हिसार जिला एंव हिसार नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रांत अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार को विभाग संयोजक, हनुमान को सह विभाग संयोजक एंव विभाग चिकित्सा प्रमुख वेद प्रकाश गोयल को दायित्व प्रदान किया गया। नेकराम को जिला सरंक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष के रूप में जगदीश तोशामिया, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर एंव श्रीमती रम्मी गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश बंसल, जिला प्रचार प्रमुख नीरज गुप्ता एंव जिला विद्यालय संपर्क प्रमुख शरद चंद्र पांडे रहेंगें।
नगर अध्यक्ष पद के लिए संजीव अरोड़ा, उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष बिन्दल एंव समीर, नगर मंत्री अजय सैनी, कोषाध्यक्ष सीए पर्व गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख गौरव सिंगला एवं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर ईश्वर सैनी, राजेश चुघ, योगेंद्र मल्होत्रा एवं आनंद गुप्ता की घोषणा की गई।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में मोबाइल काउसंलिंग की व्यवस्था : डा. दलबीर सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मिर्चपुर पीडि़तों ने निकाला सरकार विरोधी पैदल मार्च

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रशासन 9 शेल्टर होम्स में 360 श्रमिकों को उपलब्ध करवा रहा किराया रहित आश्रय : उपायुक्त