उत्तर प्रदेश देश

विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड में यूपी पुलिस को सौंपा,दो साथी बिट्टू और सुरेश गिरफ्तार

उज्जैन,
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे ट्रांजिट रिमांड में यूपी पुलिस को सौंप दिया है। विकास की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा।

आपको बता दें कि आठ पुलिसवालों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से पहले दुबे ने मंदिर में जाने के लिए टिकट और प्रसाद खरीदा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दुबे के दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा के मुताबिक, दुबे कार से महाकाल मंदिर पहुंचा था। मौके पर मौजूद एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की और इसके तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया। उसे पूछताछ के लिए बगल में ले जाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

जामिया मस्जिद में लहराया IS का झंडा, सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्नी

Jeewan Aadhar Editor Desk

टैक्स रिटर्न भरने के लिए 1 जुलाई से आधार कार्ड नंबर जरूरी

SP सिटी ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखे गए

Jeewan Aadhar Editor Desk