हरियाणा

जल्द होगा हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान, सीएम बोले—नहीं देरी की कोई वजह

नई दिल्ली,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय आलाकमान जेपी नड्डा से बातचीत की। बताया जा रहा है कि नड्डा व खट्टर के बीच हुई मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव सहित अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी को केंद्रीय स्तर पर तय करना है। हरियाणा बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान अब जल्द हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब देरी की कोई वजह नहीं लगती।

वहीं हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में खुलकर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा नहीं है, लेकिन जब करना होगा हो जाएगा फिलहाल नहीं लगता। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा जल प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई है। 100000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती नहीं करेंगे, इसके लिए खुद किसानों ने इच्छा से हरियाणा सरकार की नीति में विश्वास जताया है। धान की खेती नहीं करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से 500 करोड रुपए की मांग की है।

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में 42 क्यूबिक पानी छोडऩे के यमुना रिवर अपर बोर्ड के फैसले पर हरियाणा सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 5-सी ऊपर तंज कसते हुए कहा वे छठीं-सी कांग्रेस को भूल गए, हरियाणा में विपक्ष के नेता बेरोजगारी संबंधी खुद आंकड़े बनाते हैं और खुद ही प्रचारित करते हैं जब यह सच्चाई से काफी दूर है।

Related posts

हरियाणा में खुल गए स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर फूटा किसानों का गुस्सा, सीएम काफिले पर बरसाए डंडे

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में JBT बंद, 342 निजी कॉलेजों में नहीं होगा दाखिला

Jeewan Aadhar Editor Desk