उत्तर प्रदेश

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और नौकर गिरफ्तार, बेटे को भी साथ ले गई पुलिस

लखनऊ,
कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बाद अब उसकी पत्नी ऋचा दुबे और उसके नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें लखनऊ में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास की पत्नी ऋचा को पुलिस ने लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से उठाया है और इन्हें पूछताछ के लिए किसी अज्ञात जगह पर ले गई है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, पुलिस विकास की पत्नी, बेटे व नौकर महेश को कानपुर ले जाने की तैयारी कर रही है। तीनों से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि ऋचा विकास दुबे का समर्थन करके उसके अपराध में सहयोगी थी और यहां तक कि वह उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराती थी। वह घटना के बाद से लापता हो गई थी। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि कानपुर में पूछताछ के दौरान उसका सामना विकास से करवाया जाएगा।

इससे पहले एसटीएफ कृष्णानगर गई थी, लेकिन वह ऋचा और उसके बेटे को ढूंढ नहीं पाई थी। हालांकि गुरुवार को एसटीएफ के अधिकारियों ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन पड़ासियों ने बताया कि दोनों को पुलिस उठा कर ले गई। इस बीच मीडिया सेल कानपुर पुलिस का कहना है ऋचा से घटना के संबंध में तथ्यों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।

Related posts

72 की उम्र में 3 बदमाशों पर भारी पड़े रिटायर्ड मेजर

Jeewan Aadhar Editor Desk

भारत की पूरी आस्था के केंद्र बिंदू है राम—योगी

Jeewan Aadhar Editor Desk

खाकी वर्दी हुई दागदार, दारोगा ने रिवॉल्वर के बल पर किया रेप