हिसार

अखिल भारतीय नायक विकास परिषद के 11 जिला अध्यक्ष मनोनीत

हिसार,
अखिल भारतीय नायक विकास परिषद् की हरियाणा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष राय सिंह चौहान एडवोकेट ने प्रदेश के प्रभारी गोधूराम व अन्य शीर्ष नेताओं के साथ वर्चयुल बैठक करके प्रदेश के 11 जिलों के जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत कर दिए। घोषित किये गये जिला अध्यक्षों में धनपत सिंह (जिला महेन्द्रगढ़), पाला राम (जिला कुरुक्षेत्र), कृष्ण कुमार (जिला करनाल), सत्यवान (जिला सोनीपत) संत लाल (जिला पानीपत), इन्द्र सिंह (जिला रोहतक), डॉ. श्रीराम (जिला सिरसा), हरि किशन (जिला जींद), निरीक्षक अमर सिंह (जिला भिवानी), मा. उदय भान सिंह (जिला चरखी दादरी), एडवोकेट जियालाल लोहरा (जिला झज्जर) शामिल हैं। चौहान ने बताया कि इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शेष रहे जिलों के जिलाध्यक्ष अगले सप्ताह समाज के गणमान्य व्यक्तियों व शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श करके मनोनीत किए जायेंगे। इस वर्चयुल बैठक में गोधू राम को हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान व दिल्ली राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भंवर लाल लोहरा, राष्ट्रीय संयोजक व शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

मारुति सुजुकी सुपर कैरी की सेल्स 1 लाख के पार पहुंची

Jeewan Aadhar Editor Desk

मासूमों के साथ दरिंदगी पर भाजपा सरकार पर बरसे सांसद राजकुमार सैनी

29 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk