हिसार

आदमपुर : घर में घुसकर हमला..वृद्ध की मौत, चार घायल

आदमपुर (अग्रवाल)
खंड के गांव कोहली में शुक्रवार देर रात सात आठ युवकों ने बीरबल के घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बीरबल व उनके लड़के सुरेश तथा वेद प्रकाश व उनके पोते विनोद को चोट आई जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां 68 वर्षीय बीरबल ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हमला गांव के ही नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो हफ्ते पहले नवीन बीरबल के घर के आगे से निकलता था और उन पर फब्तियां कसता था। इसी बात को लेकर नवीन व बीरबल के पोते विनोद के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसमें विनोद ने नवीन को थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश के चलते नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला करवायाA

इस हमले में बीरबल को गंभीर चोटें आई और उन्होंने इलाज के दौरान अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस हमले में हमलवार पक्ष का भी एक युवक रोहतास पुत्र लीलू राम घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के घायल परिजनों का बयान लेकर नवीन और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला सर्वदलीय गौरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल

Jeewan Aadhar Editor Desk

लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालकर आने पर पेट्रोल पंप पर मिलेगी छूट, जानें पूरा ऑफर

सत्यपाल अग्रवाल हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला की ओर से सम्मानित