फतेहाबाद

1 बाइक पर 6 सवार..एक्सीडेंट में 2 की मौत, काबरेल जा रहे थे बाइक सवार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
एक बाइक पर 6 सवारी होना काफी खतरनाक साबित हुआ। गांव एमपी रोही व झलनियां मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए अमित कुमार अपनी पत्नी, सालियों, अपने 2 बच्चों को बाइक पर लेकर ससुराल हिसार के गांव काबरेल जा रहा था।

मुंशीवाला निवासी अमित कुमार ने काबरेल जाने के नेशनल हाईवे के रास्ते की बजाय लिंक रोड को चुना। एक तो यह रास्ता करीब 15 किलोमीटर कम पड़ता है, दूसरा गांव के बीच से होकर निकलता है। लेकिन रास्ते में ही नील गाय के आ जाने से उनकी बाइक हादसा ग्रस्त हो गई। क्योंकि एक ही बाइक पर 6 लोग सवार थे। जिससे बाइक को संभालना मुश्किल हो गया।

हादसे में बाइक चालक अमित कुमार व उसकी बेटी अनु की मौत हो गई है वहीं उसकी पत्नी संतोष, दो सालियां धौली व सपना व करीब एक साल का एक बेटा घायल हुए हैं। संतोष की हालत गम्भीर है।

Related posts

जिला में 51 पशु चिकित्सकों की टीम करेगी पशुओं का टीकाकरण, लगाए जाएंगे मुंहखुर व गलघोटू के टीके

मिस्टर पंजाब के सेमीफाइनल में दमखम दिखाएगा टोहाना का छोरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

आफत बना दहेज में मिला लंगूर, दूल्हे को जींद ले गई वन्य प्राणी विभाग की टीम

Jeewan Aadhar Editor Desk