जींद

हरियाणा : शौचालय बना तलाक का आधार

जींद,
महिला थाना में शौचालय के कारण तलाक का मामला पहुंचा। दरअसल, नरवाना की चमेला काॅलोनी की एक नवविवाहिता की शिकायत थी की घर में एक शौचालय है। उसको सास-ससुर उसे गंदा कर देते हैं। वह क्यों उसे साफ करे।

उसने अपने पति को बार-बार अलग शौचालय बनाने की बात कही रही है लेकिन वो मान नहीं रहा। यदि घर में उसके लिए अलग शौचालय बन जाएगा तो वह ससुराल जाने के लिए तैयार है। यदि शौचालय अलग नहीं बनता तो वह तलाक चाहती है।

महिला संरक्षण अधिकारी ने जब विवाहिता के पति व अन्य परिजनों को बताया कि उनका 100 गज का मकान है। दूसरा शौचालय बनाने की जगह नहीं है। इस कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे। इसी कारण घर में हर समय उनके बीच झगड़ा रहता है।

Related posts

सरकार इनकम टैक्स छूट सीमा 5 लाख रुपए वार्षिक करे—बजरंग दास गर्ग

जींद विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया उम्मीदवार

100 चोरी में शामिल युवक ने बनाया गिरोह, पुलिस ने सभी सदस्यों को किया गिरफ्तार