राशिफल

3 सितम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
घर के वातावरण में सुख-शांति के बीच आपमें भावुकता अधिक रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। भगवान शंकर को धतूरा चढ़ाएं, सुख समृद्धि मिलेगी।

वृष
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा। विदेश में नौकरी के लिए कॉल आ सकता है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। समझदारी से जीवनसाथी से बातचीत करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मां दुर्गा की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन
आज मित्रों और प्रिय पात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करें। रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मां लक्ष्मी की उपासना करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें। आपको सलाह दी जाती है कि आज आप गाड़ी संभाल कर चलाएं। इस राशि वाले लोगों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है। नौकरीपेशों वालों को सहकर्मियों और करीबियों से मनमुटाव हो सकता है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, खुशियों की बौछार होगी।

सिंह
आज शुभफलदायी संभावनाओं के बीच नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।आज किसी अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कन्या
आज मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। ध्यान रहें कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। मित्र आपकी मदद करेगें। साथ ही इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। तीखा खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

तुला
शुभ समाचार मिलने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। साथ ही नए मित्र भी बन सकते हैं। ध्यान रहें अनजान लोगों पर भरोसा न करें। धन खर्च हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से छुटकारा दिलाएगी। आपकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता। सूर्य देव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध के चलते आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सब काम पूरे होंगे।

धनु
आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। लेकिन, उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आपको किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ेगी। अगर आज नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। गणेश जी को हल्दी की गांठ चढ़ाएं, सारे काम सफल होंगे।

मकर
समय ठीक नहीं है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। आज बिल्डर्स को धन लाभ होगा। पहले से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएंगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

कुम्भ
कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। ऐसे लोगों को संभालने में काफी दिक्कत होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, आपके सभी दुःखों का हल निकलेगा।

मीन
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, सब काम सफल होंगे।

Related posts

22 अप्रैल 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

6 April 2023: हनुमान जयंती पर मेष, मिथुन, कर्क राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

16 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk