रोहतक

50 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, 3 युवक गंभीर रुप से घायल

रोहतक,
पुरानी आईटीआई के नजदीक डबल फाटक पुल पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे 50 फीट की ऊंचाई से एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बलेनो कार काफी तेज गति से जा रही थी। तभी कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, जिसके बाद आर्य नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिन्हें भर्ती कराया गया। घायल युवक कौन है इस बारे में अभी तक पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। तीन युवक गंभीर रूप से घायल थे और बोलने की हालत में नहीं थे। तीनों के हाथ पांव में ज्‍यादा चोट थी। तीनों का इलाज किया जा रहा है।

Related posts

एक माह से सरकारी दुकानों पर नहीं मिल रहा गेहूं का बीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

गैंगवार: रिटायर्ड एसआई और बेटे को गोलियों से भूना, बेटे की मौत

आंधी के कारण गिरा पोल, 3 डाक्टर हुए गंभीर रुप से घायल