फतेहाबाद

फतेहाबाद पुलिस ने किसानों और व्यापारियों को लिया हिरासत में—जानें पूरी खबरें

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पिपली इलाके में हो रही किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली में आज भाग लेने के लिए निकली किसानों और व्यापारियों को आज फतेहाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहाबाद के गांव सनियाना के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर इन किसानों और व्यापारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद किसानों के द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

किसान नेता चांदीराम और भूना व्यापार मंडल प्रधान अजय झझडा का कहना था कि सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशो के खिलाफ किसान और व्यापारी प्रदेश स्तरीय रैली कर रहे हैं। जिसमें हर जिले से किसान भाग लेने के लिए जा रहे थे, क्षेत्र के पिपली इलाके में किसान बचाओ मंडी बचाओ नाम से यह रैली की जा रही है। लेकिन फतेहाबाद की प्रशासन के द्वारा उन्हें रैली में भाग लेने नहीं दिया जा रहा और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

व्यापारियों ने कहा कि सरकार किसान और व्यापारी दोनों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। व्यापारी आने वाले समय में धान की खरीद नहीं करेगा इसके चलते सरकार घुटनों पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें रैली में जाने से रोका गया है जो कि सरासर गलत है, अब सरकार किसान और व्यापारी दोनों की आवाज को दबाने का काम कर रही है जिसे वह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related posts

खेतों में ब्लैड वाली तारें लगाने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा

उपायुक्त को सौंपा फतेहाबाद कोरोना रिलीफ फंड में 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चैक

पुलिस रेड फोटो : मामले में सपना चौधरी ने दी सफाई