राशिफल

11 सितम्बर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। घर का वातावरण बहुत ही आनंददायक तथा खुशनुमा बना रहेगा। अपने गुस्से को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। मशीनरी कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय के लिए लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। कोई नजदीकी मित्र कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। परिवार की देखरेख में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। खांसी जुकाम व गला खराब रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप देवी जी को श्रंगार की सामग्री अर्पित करें लाभकारी होगा।

वृष
आज अधिकतर समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर व एकाग्र चित्त रहेंगे। घर में प्रभावशाली व्यक्ति के आने से आस पड़ोस में आपकी इज्जत बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की अभी वापसी संभव नहीं है। दिन की शुरुआत में किसी वजह से मानसिक तनाव भी रह सकता है। उच्चाधिकारी तथा सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज भी घर में ऑफिस का काम करना पड़ेगा। आपके रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। गिरने या चोट लगने से शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप दुर्गा जी के 32 नामो का पाठ करें लाभकारी होगा।

मिथुन
अभी तक आपकी कार्यशैली में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं चल रही थी आज उन पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से संपंन करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखरेख सुख सुविधाओं संबंधी कार्य में भी आपका समय व्यतीत होगा। भाइयों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से कुछ चिंता भी रह सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। आज आपको दो नए और अलग अवसर प्राप्त होंगे जिनका चुनाव करना आपके लिए कठिन होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी जो आपको आनंद देगी। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा मधुर वाणी के प्रभाव से सामाजिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र मे आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों से और अधिक घनिष्ट होंगे। दोस्तों के साथ मेल मिलाप से आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। विदेशी मामलों में अभी ज्यादा पैसा ना लगाएं क्योंकि नुकसान होने के आसार बने हुए हैं। व्यवसाय में आज आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतरीन रहेगी। किसी नई बात को सीखने की इच्छा जल्दी पूरी होगी। गलत खानपान की वजह से गैस तथा अपच की शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

सिंह
भाग्य स्थितियां बेहतरीन समय का निर्माण कर रही हैं। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। किसी भी स्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त संबंधी कार्य बहुत अधिक सावधानी से करें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। व्यर्थ के कार्य में पैसा भी खर्च होगा। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। आपके अहम की वजह से जीवन साथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप दुर्गा जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

कन्या
पैतृक संपत्ति तथा वसीयत से जुड़े मामले आज हल हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यो को निपटाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी होंगे। आपके व्यवहार में अकारण ही गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी सभी योजनाओं को गुप्त ही रखें। किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में लेने से बचें क्योंकि किसी प्रकार की पेनल्टी लगने के हालात बन रहे हैं। पैसे संभाल कर खर्च करें। अपनी जरूरतों को पूरा करने में ध्यान दें। पुरखों से मिली जमीन विवाद का कारण होगी जिसका हल समझौते से ही मिलेगा। कोर्ट कचहरी का काम टालने की कोशिश करें। काम की अधिकता की वजह से अकारण ही तनाव तथा गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

तुला
घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाकर रखेगा। इस समय आर्थिक स्थितियां बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। अतः समय का उचित सदुपयोग करें। बजट के अनुसार कार्य करना भी आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। घर के बिजनेस में आर्थिक प्रगति रिश्तेदारों से मेलजोल बना रहेगा। आज का पूरा दिन परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। तनाव की वजह से सिर दर्द तथा माइग्रेन जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के समक्ष प्रतिद्वंदी परास्त रहेंगे तथा प्रतियोगिता संबंधी मामलों में आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में कार्यों को पूरा करने में आपकी नीति कामयाब रहेगी और सफलता भी प्राप्त होगी। निकट भविष्य में इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। किसी भी प्रकार के कैरियर में तुरंत पैसा पाने का अवसर प्राप्त होगा। जिस भी काम को आज हाथ लगाएंगे उस अवसर का सोना होगा। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

धनु
कुछ समय से आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ जुड़ने की वजह से आपके स्वभाव में अप्रत्याशित बदलाव आया है। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। परिवार में भी किसी प्रकार का तनाव ना उत्पन्न होने दे। कार्य क्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे परंतु पेमेंट समय पर कलेक्ट कर लें अन्यथा पैसा रुक सकता है। आपके जीवन की स्थिरता स्थायी नहीं है। पैसों से जुड़ा प्रस्ताव सोच समझकर ही रखें। यदि पार्टनरशिप की बात हो रही हो तो समान भागीदारी नुकसान देगी। युवाओं को आज खास लाभ मिलेगा। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा सिर्फ कब्ज गैस की वजह से परेशानी हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप तुलसी का पुजन करें लाभकारी होगा।

मकर
घर के सुधार या मरम्मत संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। साथ ही अगर वास्तु के नियमों का पालन करें तो और बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी स्थगित रखें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। आज आपको जो आपने किया ही नहीं है ऐसे काम के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पैसों से जुड़े व्यवहार में पारदर्शिता जरूरी है। पति पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी। छाती से संबंधित परेशानी जैसे कफ खांसी आदि रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग स्लेटी होगा। आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

कुंभ
आज दिन का अधिकतम समय सामाजिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर प्रकार से तरक्की दायक रहेंगे। अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण काम बनने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा किसी अन्य व्यक्ति की मध्यस्थता से विवाद को सुलझाने की कोशिश करे। व्यवसायिक दृष्टि से समय धन दायक है। नजदीकी मित्रों के सहयोग से आप अपने अधिकतर काम पूरे करने में समर्थ भी रहेंगे। सरकारी ऑफिसर को किसी घटना का अचानक सामना करना पड़ेगा। आज का समय आने वाले दिनों की योजना में लगाएं। काम की अधिकता की वजह से जीवन साथी व परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। आज आप लक्ष्मी जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

मीन
आर्थिक स्थितियां बेहतरीन रहेंगी। युवा वर्ग को प्रथम इनकम मिलने की वजह से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। अनुसंधान कार्यों में प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए उत्तम उपलब्धियां बन रही है। गुस्से में आकर आपकी वाणी कटु हो सकती हैं जिसका नकारात्मक असर आपके बच्चों पर पड़ेगा। व्यवसायिक गतिविधियां मुनाफा दायक रहेंगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। पार्टनर व सहयोगी की सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। आपके मन की कोमलता का कोई फायदा उठा रहा है। मित्र दिए हुए पैसे मिलने की संभावना न के बराबर रहेगी। आईटी में काम करने वाले अपने काम से जुड़े कार्य पर ही ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा परंतु विवाहेत्तर संबंधों का असर आपके सुखी जीवन पर पड़ सकता है। पेट में गर्मी तथा एसिडिटी जैसी शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

11 अगस्त 2019 : जानें रविवार का राशिफल

राशिफल: 15 मार्च 2018, गुरुवार

17 मार्च 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल