सेहत

दही के साथ ना खाएं प्याज — जानें क्यों??

दही सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सर्ट भी रोजाना एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
खाने के कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. कुछ चीजों को एक साथ खाना स्वादिष्ट तो हो सकता है लेकिन हर बार जरूरी नहीं कि वह सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसे ही दही के साथ कुछ चीजों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में कई लोग सवाल भी करते हैं कि दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

कई लोग दही के साथ प्याज खाते हैं ये स्वादिष्ट तो हो सकता है लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां ऐसी 5 चीजों के बारे बताया गया है जिन्हें दही के साथ खाने से बचना चाहिए।

1. दही और प्याज
अगर आप भी दही के साथ प्याज खाने के शौकीन हैं तो आपको अपना ये शौक छोड़ देना चाहिए। क्योंकि दही के साथ प्याज खाना नुकसानदायक हो सकता है। दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

2. दही और आम
अगर आप दही के साथ आम खाना पसंद करते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज से ही दही के साथ प्याज खाना बंद कर दें। आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन सकते हैं, क्योंकि इनकी तासीर भी एक-दूसरे से अलग होती है। अगर इनको अलग-अलग ही खाय तो ही अच्छा है।

3. दही और मछली
कई लोग मच्छली के साथ दही का सेवन करते हैं ऐसा करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज से ही मच्छली के साथ दही खाने से बचें। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके पाचन पर असर हो सकता है बल्कि यह पेट की कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

4. दूध और दही
दूध और दही के अपने अलग यूज और फायदे हैं। अगर आफ दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मतली और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। आज से ही दूध और दही का एक साथ सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

5. दही और उड़द की दाल
ये कॉम्बिनेशन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपका पाचन प्रभावित हो सकता है और आपको खराब पाचन की समस्या हो सकती है।

6. तली-भुनी चीजें
अगर आप अपने पाचन को बेहतर रखना चाहते हैं तो तली भुनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग पराठों के साथ दही खाते हैं लेकिन इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।

Related posts

एकसाथ केला और दूध खाना देता बिमारियों को निमंत्रण

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वायरस : कितने दिनों में दिखाई देने लगते है लक्षण—जानें विस्तृत रिपोर्ट

सेहत : केले और दूध का सेवन सही नहीं