राशिफल

22 अक्टूबर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा होगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवा वर्ग कामयाबी हासिल प्राप्त करेगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज कारोबार में अकस्मात लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कष्ट दूर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप देवी का चन्दन से अर्चन करें लाभकारी होगा।

वृष
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च कर सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। युवाओं के लिए कैरियर आगे बढ़ाने के अवसर आएंगे। कानूनी बाधा दूर होने की संभावना है। निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारियों को सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित रखें। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
आज रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होगी। घर में धार्मिक आयोजन होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप गाय को चने की दाल खिलाए लाभकारी होगा।

कर्क
आज का दिन परेशानी वाला हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। शरीर के दर्द से पीड़ित होने की आशंका है। नए खर्च आने से आपका बजट बिगड़ेगा। आज कुछ उलझन में रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। किसी की बात से आप उदास हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही लें। बदलते वातावरण की वजह से कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। अपने खान पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान दें। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप देव्य अथर्वशीर्ष से देवी जी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

सिंह
आज आपको परिवार के सदस्यों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग को जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। खांसी जुकाम जैसी परेशानी तंग कर सकती है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग डार्क ब्लू होगा। आज आप देवी जी को नींबू अर्पित करें लाभकारी होगा।

कन्या
आज का दिन ठीक रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। फील्ड में काम करने वालों को दिक्कत हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। जरूरी फैसले सोच-समझकर करें। दफ्तर में सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है। नशे से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उधार की रकम वापस मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आकांक्षा बन रही हैं। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप पीपल वृक्ष की पूजा करें लाभकारी होगा।

तुला
आज आप बेहद खुश रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। दफ्तर का माहौल शांत रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी खानपान का विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा अतः किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप दुर्गा जी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। किसी भी लेनदेन के दस्तावेजों को बारीकी से पढ़कर ही दस्तखत करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखना अति आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप दुर्गा जी को चंदन का लेप लगाएं लाभकारी होगा।

धनु
आज रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। कैरियर से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस मिलने में संदेह है। तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा, इसलिए धैर्य और विवेक रखना अति आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप तुलसी का पुजन करें लाभकारी होगा।

मकर
आज वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें। चोट लग सकती है। कारोबार की बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। युवाओं को शुभ सूचना मिलेगी। बाहर का खाने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप दुर्गा जी को नारियल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कुंभ
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। बोलचाल के दौरान तनाव हो सकता है। यात्रा को टालें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। थकान महसूस कर सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज व्यस्तता अधिक रहेगी। वर्तमान नकारात्मक वातावरण तथा मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान पान और दिनचर्या को एकदम संयमित रखें। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप दुर्गा जी को श्रंगार सामग्री चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मीन
छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं के कैरियर से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। तनाव लेने से बचना होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। माइग्रेन व सिर दर्द जैसी समस्या उठेगी। ज्यादा गरिष्ठ व तली हुई चीजों के सेवन से परहेज रखें। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप दुर्गा जी को नारियल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

Related posts

24 जनवरी 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

13 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों का भाग्य चमकेगा सूर्य के समान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 अप्रैल 2022: जानें रविवार का राशिफल