हिसार

गलत बयानबाजी कर आंदोलन को भड़का रहे महाप्रबंधक : राजपाल नैन

रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तालमेल कमेटी की क्रमिक भूख हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी

हिसार,
रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर तालमेल कमेटी के बैनर के नीचे रोडवेज कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। आज की भूख हड़ताल पर आजाद सिवाच, लीलाराम, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार व विनोद कुमार बैठे। क्रमिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता डिपो प्रधान अरूण शर्मा, राजपाल नैन, सुरजमल पाबड़ा, सुभाष ढिल्लो, राजकुमार चौहान ने संयुक्त रूप से की।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य प्रधान अरूण शर्मा, राजपाल नैन, सूरजमल पाबड़ा, सुभाष ढिल्लो, राजकुमार चौहान ने कहा कि डिपो महाप्रबंधक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनकी नकारात्मक कार्यप्रणाली व मनमानी के चलते कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद महाप्रबंधक गलत बयानबाजी कर आंदोलन को भड़काने का काम कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महाप्रबंधक को डिपो में माहौल खराब करने की बजाय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिपो महाप्रबंधक के इशारे पर कुछ चहेते लोग कार्यालयों में करीब दस माह से फाइलों को दबाए बैठे हैं। इसी के चलते वर्कशॉप में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों को देय इंक्रीमेंट का लाभ लम्बित है, जबकि उनके साथ अन्य दूसरे डिपूओ में लगे सभी कर्मचारियों को इसका लाभ प्रदान किया जा चुका है, वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी एसीपी का लाभ देने में आनाकानी की जा रही है सहित कई ऐसी समस्याओं का समाधान करने को लेकर महाप्रबंधक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक की नकारात्मक कार्यप्रणाली व मनमानी को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी को लेकर 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे रोडवेज प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन करके महाप्रबंधक का पुतला फूंका जाएगा।
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को विजय सिवाच, रमेश माल, कामरेड रूप सिंह बोस, पूर्व महासचिव रमेश सैनी, हांसी सब डिपो के प्रधान रणबीर सोरखी, जयभगवान, राजबीर बुडाना, आत्मा राम नेहरा, जयवीर छप्पार, राजबीर पेटवाड, दीपक कुमार, जोगेन्दर बडसी, महेन्द्र माटा, कपिल देव, सुरेन्द्र सिंह व माधव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Related posts

26 फरवरी को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

राज्यकवि उदयभानु हंस का निधन,बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेडिकल सिटी हिसार में विजन नीट का होगा प्रमुख योगदान : दुष्यंत चौटाला