हिसार

सीसवाल में मिले 3 कोरोना के मरीज

आदमपुर,
कोरोना महामारी का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा। आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों मरीजों को अग्रोहा में बने कोविड सेंटर में भेजा गया है। हेल्थ विभाग की टीम फिलहाल उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और उनके सम्पर्क में आए लोगों की संख्या को खंगाल रही है।

बता दें, अनलॉक आरंभ होने के बाद से लोग कोरोना को काफी हल्के में लेने लगे हैं। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हिदायतों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आदमपुर के बाजारों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के अब कोई मायने नहीं रह गए हैं।

Related posts

सेक्टर 15 में निकली जगन्नाथ शोभा यात्रा, झूमे श्रद्धालु

हठधर्मिता छोड़ बातचीत के माध्यम से रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करें महानिदेशक : यूनियन

Jeewan Aadhar Editor Desk

लुवास के 8 लैब अटेंडेंट पदोन्नत होकर लैब सहायक बने