हिसार

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने कोविड के कठिन समय में 1 लाख वनवासी परिवारों को राशन उपलब्ध कराया : सौमया जूलू

वीर बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 15 नवम्बर को पूरे भारत में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा

हिसार,
वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संरक्षक सौमया जुलू का हिसार पहुंचने पर हरियाणा के प्रांत, विभाग, जिला एंव नगर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके बैठक की शुरुआत की गई। उत्तर क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख जय भगवान ने मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय संरक्षक सौमया जूलू, अखिल भारतीय नगरीय कार्य के सहप्रमुख व क्षेत्र संगठन मंत्री भगवान सहाय, प्रांत अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, प्रांत सह-सचिव रामनिवास अग्रवाल एंव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सर संघचालक कमल सर्राफ का परिचय करवाया।
राष्ट्रीय संरक्षक सौमया जूलू ने बैठक को संबोधित करते हुए कॉविड से पहले और कोविड के दौरान पूरे भारत में वनवासी कल्याण आश्रम की भूमिका एवं सेवा कार्य प्रकल्पों का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने कोविड के कठिन समय में 1 लाख वनवासी परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। समय—समय पर उनकी और सभी ज़रूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कॉविड के इस विपदा के समय वनवासी क्षेत्र में सहयोग की बहुत आवश्यकता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज़्यादा लोगों से संपर्क करके आर्थिक सहयोग प्राप्त करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को पूरे भारत में वीर बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
जिला संपर्क प्रमुख नीरज गुप्ता एवं नगर संपर्क प्रमुख गौरव सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, वनवासी कल्याण आश्रम के विभाग संयोजक अनिल कुमार, सह विभाग संयोजक हनुमान, जिला सरंक्षक नेकराम, जिलाध्यक्ष जगदीश तोशामिया, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश बंसल, जिला प्रचार प्रमुख नीरज गुप्ता, जिला विद्यालय संपर्क प्रमुख शरद चंद्र पांडे, नगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, नगर उपाध्यक्ष समीर, कार्यकारिणी सदस्य राजेश चुघ, परीक्षित आर्य एवं श्रवण उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशासन के निर्देश पर गुरुद्वारा श्री गोबिंदगढ़ बीड़ बबरान में लंगर सेवा की गई स्थगित, सेवा देने वाले सेवदारों को किया गया सम्मानित

रोडवेज विभाग : नीतियों में बदलाव को लेकर चल रहा है गहन मंथन

फसल बीमा योजना के क्लेम सैटलमेंट मामलों को जल्द निपटाएं बीमा कंपनी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk