हिसार

कुलपति ने किया कमलेश भारतीय के कथा संग्रह का लोकार्पण

हिसार,
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व कथाकार कमलेश भारतीय के नये कथा संग्रह ‘यह आम रास्ता नहीं है’, का आज अपने कार्यालय में लोकार्पण किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि भविष्य में भी आप ऐसी ही सामाजिक चेतना जगाने वाली कथाएं रच कर साहित्य में योगदान देते रहिए। यह कमलेश भारतीय का सातवां कथा संग्रह है जो नोएडा के डा. संजीव कुमार के प्रकाशन इंडियानेटबुक्स से प्रकाशित हुआ है। हरियाणा साहित्य अकादमी, भाषा विभाग, पंजाब व केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा कमलेश भारतीय के कथा संग्रहों को पुरस्कृत किया जा चुका है।

Related posts

आदमपुर : फूड सेफ्टी ​विभाग का भय दिखाकर दुकानदारों को लगाया चूना, पुलिस में हुई शिकायत

Jeewan Aadhar Editor Desk

करोड़ों की जीएसटी चुराने पर दो फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

हिसार : कोरोना ने फिर ली 2 जान, जिले में अब तक 16 की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk