राशिफल

23 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार ​का राशिफल

मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है।

वृष
आज का दिन आपको सफलता देगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता रहेगी और आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण से थोड़े दुखी होंगे।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी।

कर्क
आज का दिन शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान व्यस्त रखेगा। आज किसी को पैसा उधार ना दें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। कामकाज के सिलसिले में आज आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में भी कमी आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे ज्यादा मेहनत की मांग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा। संतान को कुछ समस्या हो सकती है। घर में आज खुशी रहेगी।

तुला
आज का दिन प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से संबंधित है तो आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। धार्मिक आचरण करेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आज दोपहर बाद की स्थितियां बेहतर होंगी। आपकी सेहत में सुधार होगा लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।

वृश्चिक
आपके लिए दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। काम के सिलसिले में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा जिससे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज अपनी ओर से कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपकी पर्सनैलिटी को चार चांद लगाएगा। प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है। नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास करेंगे।

धनु
आज का दिन अनुकूल है। ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको धन का लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे।

मकर
आज आप अपने प्यारे मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है, इसलिए आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।आपको तेज बुखार आ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। पूरी नींद लें। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेमजीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। कामकाज को लेकर आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता देगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का पूरा लाभ मिलेगा। अच्छे रास्ते से धन आएगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भी होगी लेकिन उसके बावजूद अपने बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का बर्ताव ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आपको संतुष्टि नहीं होगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान को कोई समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से निकटता को एंजॉय करेंगे।

Related posts

19 जुलाई 2018 का राशिफल

9 अगस्त 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल: 19 दिसंबर, मंगलवार

Jeewan Aadhar Editor Desk