हिसार

किसान आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक हिसार के कर्मचारियों ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन अग्रसेन चौक से शुरू हुआ और शहर के मुख्य बाजारों से गुजरा। प्रदर्शन का संचालन संयुक्त रूप से विनोद प्रभाकर व ओमप्रकाश माल ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित कई यूनियनों के नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूर्व प्रधान अनिल शर्मा ने बताया की केंद्र की मोदी सरकार तीन कृषि कानून व बिजली कानून 2020 को किसानों पर जबरदस्ती थोप कर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि किसान जो देश का अन्नदाता है उसकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। संघ के नेताओं ने मांग की कि मोदी सरकार किसानों की आवाज को सुने और तुरंत किसानों की मांग अनुसार कृषि कानूनों को निरस्त करे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सरकारी महकमों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। इस अवसर पर जिला हिसार के सचिव नरेश गौतम, सह सचिव अशोक सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश बागड़ी, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार, ब्लॉक हिसार के सचिव सुभाष गुर्जर, बिशन, सोना देवी, रमेश आहूजा, कृष्ण, दिलबाग जांगड़ा, सुरेंद्र फौजी, रामू शर्मा, प्रवीण कुमार, अभेराम फौजी, सुरेंद्र सैनी, रणबीर रावत, जयवीर, वेद बूरा व केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी छबीलदास मोलिया आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिन्दुस्तानी को हाथ में तिरंगा थामे हुए 2990 दिन हुए

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने प्रशासनिक अमले के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा स्थलों का किया दौरा

बिना सुरक्षा किट व बिना उपकरण ड्यूटी करने को मजबूर आशा वर्कर : सीमा देवी