हिसार

हिसार में 52 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी,चालक मौके से फरार

हिसार,
दिल्ली-हिसार हाइवे रोड हवाई अड्डे के समीप हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 52 सवारियां सवार थी, जिनमें से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं बस का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, झज्जर डिपू की बस सिरसा से बहादुरगढ़ की ओर जा रही थी। हिसार के हवाई अड्डे के समीप दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस पलटा खा गई। इसमें लगभग 52 सवारियां बैठी हुई थी। दुघर्टना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए, जबकि अन्य सवारिया बाल-बाल बच गई। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

Related posts

हिसार में महंत के घर से 35 हजार डालर चोरी, कुत्ते ने किया चोरों को भगाने का प्रयास

उकलाना के बदलेंगे दिन, किसानों की आय होगी दोगुनी—ओपन जिम सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी

पटेल नगर स्कूल में दी कुष्ठ रोग बारे जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk