हिसार

गीता भवन में भंडारे के साथ शुरू हुआ गीता जयंती समारोह

गीता महायज्ञ 23 को व शोभा यात्रा 24 को

हिसार,
आध्यात्मिक गीता-ज्ञान प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में रामपुरा मोहल्ला स्थित गीता भवन में आठ दिवसीय 71वां गीता जयंती महोत्सव दोपहर भंडारा वितरण के साथ शुरु हुआ। सभा की प्रधान ऊषा बक्शी ने बताया कि प्रात: पूजा-पाठ के बाद भंडारा चलाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए बर्तनों में व पेकिंग करके प्रशाद वितरित किया गया। इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर महामंत्री दयानंद बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, सह कोषाध्यक्ष बजरंग गोयल के अलावा अर्जुन माणिक, अशोक जिंदल, कृष्ण मेहता, शामलाल नागपाल, धर्मबीर ग्रोवर, राजू नागपाल, सुरेश लीला, पं. सत्यवान शर्मा, बलबीर दुग्गल, प्रेमलता, रेणु शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
सभा की प्रधान ऊषा बक्शी ने बताया कि 21 व 22 दिसम्बर को सायं 3:30 से 6 बजे तक प्रवचन व भजन-कीर्तन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को प्रात: 7:30 बजे श्रीगीता महायज्ञ किया जाएगा तथा सायं 3:30 बजे से 6 बजे तक सत्संग किया जाएगा। 24 दिसम्बर को दोपहर बाद 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 25 दिसम्बर को सायं 3:30 बजे से 6 बजे तक प्रवचन व भजन-कीर्तन होगा। 26 व 27 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 12बजे तक व सायंकाल 3:30 बजे से 6 बजे तक प्रवचन व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा। महोत्सव में प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामायणी पं. रामचंद्र पांडेय व भजनोपदेशक त्रिभुवन बक्शी, जितेश राखा (लक्की), कु. पूजा गोयल व सुमित मित्तल प्रवचनों व भजनों की वर्षा करेंगे।

Related posts

सदलपुर का पूर्व सरपंच अफीम के साथ गिरफ्तार – जानें विस्तृत मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, श्रीगंगानगर के रहने वाले 4 मासूम बच्चों को परिजनों से मिलवाया

स्वतत्रंता सेनानी, उनके आश्रितों व सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी हुए सम्मानित