हिसार

मिशन चहक के तहत आजाद नगर क्षेत्र में चौथा शिविर आयोजित

शिविर में 282 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 64 महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के लिए दिए आवेदन

हिसार,
घरेलू महिला कामगारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आरंभ किए गए मिशन चहक के तहत गुरूवार को आजाद नगर के सामुदायिक केंद्र में चौथा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 282 महिलाओं ने हिस्सा लिया। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बैलिना लोहान इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थी। शिविर के दौरान लगभग 64 महिलाओं से उनकी पात्रता के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाए गए। अन्य महिलाओं को बताया गया कि किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की पात्र हैं। ऐसी सभी महिलाओं को दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या अंतोदय सरल केंद्र पर आवेदन जमा करवाने के लिए कहा गया।
कार्यक्रम के दौरान घरेलू महिला कामगारो को संबोधित करते हुए नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बैलिना लोहान ने कहा कि अभी तक लगाए गए शिविरों के अनुभवों से पता चलता है कि जानकारी के अभाव में बहुत सी महिलाएं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने कानूनी अधिकारी की भी जानकारी नहीं है। ऐसे में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा आरंभ किया गया। मिशन चहक अभियान काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने घरेलू महिला कामगारों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं क्रियान्वित की हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से यह प्रयास किया जाता है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इन योजनाओं के लिए पंजीकृत किया जाए। योजनाओं के लाभ के अतिरिक्त महिलाओं को विभिन्न कानूनी पहलुओं तथा अधिकारी की भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मिशन चहक पुस्तिका भी वितरित की गई। इस पुस्तिका में सरकारी योजनाओं तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानून, अधिनियम तथा अधिकारों की भी जानकारी दी गई है।
शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अटोर्नी, स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी, जिला बाल तथा महिला सरंक्षण अधिकारी, रैडक्रॉस, श्रम विभाग, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कल्याण विभाग इत्यादि विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर घरेलू महिला कामगारों को उनके अधिकारों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर को भी जांचा गया। मुख्यातिथि बैलिना लोहान की जांच में उनका एचबी साढ़े बारह ग्राम मिला, जिस पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रंशसा-पत्र दिया गया। इस अवसर पर मिशन चहक तथा एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के नोडल अधिकारी रविंद्र लोहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बाबा बालकनाथ जी की पैदल यात्रा 28 को

Jeewan Aadhar Editor Desk

दवाई, आक्सीजन से ले​कर 15 विभिन्न सेवाओं में जुटा संघ विचार परिवार

जगराता मंडल ने भंडारों में दिया आर्थिक सहयोग