राशिफल

4 जनवरी 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ दिक्कतों से भरा हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। अफसर से मुलाकात हो सकती है। जमीन जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने में आज असमर्थ रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृष
आज मित्रों या किसी रिश्तेदार के यहां से सुखद सूचना मिलेगी। आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। खर्च ज्यादा होगा। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कारोबार में लाभ होगा। बचत योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। जुआ, लाटरी, नशापान से दूर रहें। विद्यार्थियों का काफी मेहनत करने की जरुरत है। आलस्य न करें। प्रभु की आराधना करेंगे। जरूरतमंदों को दान करें।

मिथुन
अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। विवाद से दूर रहें। आपका काम आपको लाभ देगा। जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रिश्तेदारों से कुछ अनबन होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। अचानक आपको कहीं जाना पड़ सकता है। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें।

कर्क
आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। दान आदि के कार्य कर सकते हैं। किसी काम में अच्छा खासा लाभ होगा। ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सहयोगियों के साथ मधुरता रहेगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। उधार से मुक्ति मिल सकती है। जोखिम से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। कैरियर आगे बढ़ेगा।

सिंह
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको अचानक बड़ा लाभ होने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी।कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। धन लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आपको बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बुरे कार्यों से दूर रहें। बच्चों की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। यात्रा को टालें। ऑफिस में आपकी किसी के साथ तनातनी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

कन्या
आज किसी के व्यवहार से तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपका दिन उलझनों में बीतेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा। बातचीत के दौरान अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। परिवार के लोगों के साथ कुछ परेशानी रहेगी। कलह हो सकता है। बुजुर्गों से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कहीं बाहर जा सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न दिखाएं।

तुला
विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभ सूचना मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। देर रात तक कार्य न करें। सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपका खर्च नियंत्रित रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।

वृश्चिक
अपनों का साथ मिलेगा। दिन सामान्य रहेगा। आपकी कारोबारी समस्या दूर होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। ज्यादा खर्च न करें। बजट प्रभावित होगा। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आपको किसी कार्य में फायदा होगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सामाजिक काम में अपना योगदान देंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेहत सामान्य रहेगी। आज किसी को उधार देने से बचें।

धनु
धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। नए काम से लाभ होगा। कारोबारी सौदे होंगे। जमीन में निवेश कर सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। यात्रा पर जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर
अनजान लोगों के साथ गोपनीय चर्चा न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रभु चर्चा में मन लगेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। जिम्मेदारी पूरी करने में आलस न करें। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में काम करेंगे, तो आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। मंदिर में दीपक जलाएं, घर में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने भविष्य के लिए जो प्लान बनाये हैं, उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ गया है। फ्रैंड को प्रपोज करने के लिए डर को मन में न आने दें। नया मित्र मिलेगा। डेट पर जा सकते है।

मीन
आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। कुछ परेशानी टल जाएगी। आपका दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सुखद सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। कार्य आगे बढ़ेंगे। शासकीय कार्य आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। आपके व्यवहार की सराहना होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

Related posts

29 May 2023 Ka Rashifal : 29 मई को शानदार रहेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

26 August 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे प्रसन्न, जानें 12 राशियों का राशिफल

1 फरवरी 2019: जानें शुक्रवार (माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि) का राशिफल