राशिफल

12 जनवरी 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। इस राशि के कलाकारों को किसी बड़ी एक्जीबिशन में अपनी कला दिखाने का मौका मिल सकता है । कोई दोस्त आपके घर पर आपसे मिलने आ सकता है। शाम को कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके खर्चों पर लगाम लगेगी। साथ ही लाभ के नये अवसर भी आपको मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दी काम निपटाने के लिए आज ऑफिस में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है। सेहत के प्रति सावधान रहें, हो सके तो योग पर ध्यान लगाएं, सेहत सही बनी रहेगी। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम को आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। जो लोग इंजीनियर हैं उन्हे विदेश से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप बनाकर स्टडी करेंगे, तो उनके सभी प्रश्न सॉल्व हो सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के योग भी हैं, हालांकि उससे बचकर ही रहें। मंदिर में कपूर दान करें, सभी काम में आपको सफलता हासिल होगी।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, हालांकि लगातार मेहनत से आप हर परिस्थिति से पार पा लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जोश-जोश में आपकी जेब भी खाली हो सकती है। आपको सतर्क बने रहने की जरूरत है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। साथ ही बाहर निकलते समय वॉलेट के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर ले जाएं, जरुरत पड़ सकती है। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। इस राशि के बिजनेस मैन आज काम में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ होगा शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। जिससे आपका मन आज शांत रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आपको अचानक धन लाभ होगा। साथ ही आपका मन प्रसन्न भी रहेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, करियर में आपको सफलता मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। इसके अलावा इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको सोच-समझ कर बोलना चाहिए। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपके सभी समस्या का निवारण होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

धनु
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की जमकर तारीफ होगी। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। आज आपको आपकी सोसाएटी में भी सम्मान मिल सकता है। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा आपको सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, इसमें आपको सफलता मिलेगी। मन्दिर में नारियल का दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपका झुकाव धार्मिक कामों की तरफ रहेगा, माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ होगा। किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज अचानक कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी पुरानी पैतृक संपत्ति से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। शाम को घर पर पार्टी भी कर सकते हैं । ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपका दिन खुश रहेगा।

मीन
आज आप परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। किसी बड़े सामाजिक आयोजन में बोलने का मौका मिल सकता है। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के अविवाहितों का चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म हो सकता है, अच्छा रिश्ता के आने के योग हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

29 October 2023 Ka Rashifal : रविवार को इन 5 राशियों की रहेगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल

12 मई 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

7 अगस्त 2021 : जानें शनिवार का राशिफल