राशिफल

10 जनवरी 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापारियों को अल्पकालीन की जगह दीर्घकालीन निवेश पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं की पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने की स्थिति बनेंगे। संतान की चाह रखने वाले कपल्स को इससे संबंधित गुड न्यूज़ मिलेगी, जिसे जानकर आपके साथ-साथ पूरे घर का माहौल प्रफुल्लित हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है।

वृष
लगातार सफलता हासिल करने से आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापार में मंदी देखने को मिल सकती है। मन के अनुसार काम न होने पर युवा मन से प्रसन्नता को कम न होने दें। संतान की शिक्षा और करियर ग्रोथ से संबंधित शुभ परिणाम प्राप्त होंगे जिसे सुनकर मन खुश हो जाएगा और पूरे परिवार का माहौल अच्छा बीतेगा। सर्दी, खांसी जैसी सामान्य बीमारी से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन एक दो दिन में आराम मिल जाएगा।

मिथुन
वरिष्ठ अधिका​रियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से संबंधित पुरानी समस्याओं में कमी आएगी। नई योजनाएं बना पाएंगे। युवा महत्वपूर्ण कार्य करते समय मन को शांत रखें। पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें, उनके पास रहें उनका आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण है। मीठा खाने से परहेज करें। डायबिटीज के मरीजों को चैकअप करवाना चाहिए।

कर्क
नौकरी में बदलाव होने की संभावना है, नौकरी में बदलाव सफलता दायक कदम साबित हो सकता है। कारोबारियों के लिए सभी सरकारी नियमों का पालन करना आवश्यक होग। युवाओं को शांत रहना चाहिए। किसी जानकार व बड़े लोग आज मुश्किलों में डाल सकता है। जीवन साथी को नकारात्मक सोच से बचकर रहने की सलाह दें। सेहत ठीक रखने का एक ही तरीका है फाइबर युक्त भोजन को महत्व दिया जाए, मोटा अनाज भी भोजन में शामिल करें।

सिंह
काम से प्रसन्न से होकर बॉस तनख्वाह में वृद्धि कर सकते हैं। कारोबारियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। युवा सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें, खुद तो मदद करें ही साथ ही दूसरों को भी मदद के लिए प्रेरित करें। सबके सहयोग से पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाएं। आज आपकी तबीयत कुछ नरम रहेगी लेकिन इसे लेकर परेशान होने जैसी कोई बात नहीं है।

कन्या
नौकरीपेशा लोग ऑफिस के कार्यों को जल्दबाजी में निपटाने की कोशिश न करें। व्यापारी किसी भी विदेशी कंपनी में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि विदेशी कंपनियों में पैसा लगाने वालों को निराशा हाथ लगेगी। युवा दूसरों के विवादों से खुद को दूर रखें अन्यथा आप बिना बात के फंस जाएंगे। काम की अधिकता के चलते परिवार को समय कम दे पाएंगे। सेहत को लेकर दिन सामान्य है।

तुला
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है जो आपके भविष्य को उज्जवल बना देगा। व्यापारी वर्ग अधीनस्थों के कार्य पर निगाह रखें क्योंकि उनके द्वारा कोई गड़बड़ी करने की आशंका है। युवाओं को अपने स्वभाव को फ्लैक्सिबल रखना होगा। घर की सुंदरता पर ध्यान दें यदि घर का इंटीरियर चेंज कराने के लिए सोच रहे थे तो आज का दिन उपयुक्त है। हेल्थ में अचानक गिरावट की आशंका है।

वृश्चिक
नई नौकरी मिलने से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बड़ी ग्राहक डिमांड पूर्ति करने पर आर्थिक स्थिति में वृद्धि नज़र आएगी। युवा अपने मन की बात को मन में ही न रखें इसे किसी के साथ शेयर जरूर करें क्योंकि संवाद और सहयोग आपके रिश्तों को मज़बूत करेगा। वैवाहिक जीवन के मनमुटाव दूर होंगे। आज का दिन सुखमय बीतेगा। अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें।

धनु
करियर बहुत ऊंचाई पर ले जाएगा। प्लास्टिक व्यापारियों को अपेक्षित लाभ होने की संभावना है। युवा अपने दिमाग को सक्रिय रखें तभी उन्हें प्रतिभा को निखारने का पूरा मौका मिलेगा साथ ही व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें, यह आशीर्वाद ही आपका मार्ग प्रशस्त करेगा। स्वास्थ्य के साथ किसी भी लापरवाही करना ठीक नहीं है क्योंकि बीमारी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मकर
विदेश से नौकरी के ऑफर के चलते या किसी बड़ी डील साइन करने के उद्देश्य से विदेश जाने के योग बन सकते हैं। दिन की शुरुआत अपने इष्ट की आराधना से करें। व्यापार में धन और लाभ की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। इस समय युवाओं को अपना पूरा फोकस करियर को बनाने पर करना चाहिये। पिता की बातें आपको चुभ सकती है। बहुत अधिक स्पाइसी और तला भुना खाने से परहेज करें, पेट संबंधित दिक्कत से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ
बॉस द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी और ऑफिस के कामों को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। व्यापारी द्वारा पूर्व में बनाए गए सम्पर्क लाभकारी साबित होंगे,उन संपर्कों के माध्यम से आप कई व्यापारिक समस्याओं को दूर कर पाएंगे। युवा मित्रों के साथ अपने संबंध को मधुर रखने का प्रयास करें। किसी अपने की खुशियों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। खुद को हेल्दी रखने के लिए योगा और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मीन
ऑफिस में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बना कर चले, आज के बनाए गए संपर्क से उन्हें भविष्य में लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों से बचकर रहें वह आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से युवाओं के लिए आज का दिन मनोरंजन से पूर्ण रहने वाला है। खुद को शारीरिक तौर पर फिट रखने का प्रयास करें क्योंकि स्वस्थ शरीर में बीमारियां ज्यादा दिन नहीं टिकती है।

Related posts

4 मार्च 2021 : जानें वीरवार का राशिफल

25 फरवरी 2023 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 मार्च 2019 : जानें बुधवार (फाल्गुन मास की अमावस्या) का राशिफल