राशिफल

16 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। अधिकांश कार्य के पूरा हो जाने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से संबंध बेहतर बनेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष
आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्य में आप समय नष्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धन संबंधी लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। आज दफ्तर में किसी कार्य के चलते देरी होगी। बच्चों के साथ घूमने जाएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के आसार हैं। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।

कर्क
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को कारोबार में लाभ होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।

सिंह
आज किसी वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप बचत कर पाएंगे। किसी से मतभेद भी हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात के दौरान सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ चर्चा होगी।

कन्या
आज आप किसी को सलाह-मशविरा न दें। दफ्तर में विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्यों को करते समय सावधान रहें। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

तुला
आज का दिन आपके व्यवस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कत होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में खर्च करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। खुशखबरी मिलेगी। जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आपके दिनचर्या में परिवर्तन आएगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें। सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। आज का दिन शानदार रहेगा। युवाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं।

धनु
आर्थिक स्थितियां बदलेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत की स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अचानक नए खर्च सामने आने से बजट प्रभावित हो सकता है। आज गाड़ी सतर्कता से चलाएं। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी।

मकर
आज शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज पूरे दिन ऑफिस का कार्य करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले विशेषज्ञत्रों से सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ अपना समय बिताएंगे। लव कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।

कुंभ
आज समय अच्छा गुजरेगा। दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। बचत में निवेश संबधी काम होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। आज दफ्तर में बड़े अफसर से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक कामों को करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मीन
आज आप प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़ी समस्या के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। बातचीत कर समय सावधान रहें। निजी चर्चा न करें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

Related posts

28 अप्रैल 2022: जानें वीरवार का राशिफल

13 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

26 अगस्त 2018 : जानें रविवार का राशिफल