भिवानी

कोचिंग सेंटर गई बेटी ने मां को फोन पर दिया झटका, परिवार हुआ सन्न

भिवानी,
जिले में लड़की ने ऐसी हरकत कर दी कि परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 20 साल युवती रोजाना कोचिंग सेंटर जाती है। 18 फरवरी को भी वह कोचिंग के लिए गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। कई बार फोन ट्राई किया लेकिन वह बंद आ रहा था। बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। जैन चौक पुलिस टीम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और लड़की की तलाश शुरू की।

इस बीच लड़की का फोन ऑन हुआ तो मां ने फोन करके पूछा। सामने से लड़की बोली कि वह अब नहीं आएगी, क्योंकि उसने शादी कर ली है। यह कहने के बाद उसने फोन काट दिया। युवती के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी और कहा कि बेटी मुसीबत में है। उन्होंने पुलिस से उसे तलाश करने की गुहार लगाई है।

Related posts

हे राम! भारी गबन के साथ पकड़ा गया रोडवेज का परिचालक

Jeewan Aadhar Editor Desk

तला हुआ गो ग्रास खिलाने से 10 गायों की मौत, करीब 4 दर्जन बिमार

Jeewan Aadhar Editor Desk

ट्राले व डम्पर के जाम में फंसी एम्बुलैंस, मरीज ने दम तोड़ा