हिसार

आदमपुर : दड़ौली रोड स्थित एक मकान पर पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार—जानें पूरा मामला


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
दड़ौली रोड पर एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक कालीरावण गांव का रहने वाला है। वह दड़ौली रोड स्थित एक मकान से हेरोइन खरीदने के लिए आया हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा स्वापक नियन्त्रण ब्यूरो यूनिट हिसार को सूचना मिली थी कि आदमपुर के दड़ौली रोड स्थित देवेन्द्र उर्फ डीके के मकान पर कालीरावण निवासी चिमन हेरोइन लेने आया हुआ है। सूचना मिलने पर टीम ने दवेंद्र उर्फ डीके के मकान पर छापा मारा तो मकान में ना तो चिमन मिला और ना ही कोई नशीला पदार्थ। टीम जब घर से निकलने लगी तो बाहर के बाथरुम पर उसकी नजर गई।

टीम ने जैसे ही बाथरुम को खोला तो उसमें चिमन बैठा था। टीम ने राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार रामनिवास भादू के सामने चिमन की तलाशी ली तो उसके पास 2.27 ग्राम हेरोइन मिली। चिमन को आदमपुर पुलिस के हवाले कर टीम ने उस पर मामला दर्ज करवा दिया।

Related posts

प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत : बजरंग गर्ग

आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी के गर्ल्स होस्टल में चोरी, संदिग्ध युवक CCTV कैमरे में कैद

बेहतर उत्पादन व मुनाफे के लिए सब्जियों की संरक्षित खेती जरूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk