हिसार

आदमपुर—भादरा रोड पर अचानक गिरे 2 पेड़— जानें कारण


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर—भादरा रोड पर अचानक 2 पेड़ गिर गए। एक पेड़ सड़क पर गिरा जबकि दूसरा पेड़ खेत की तरफ गिरा। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो कोई आसपास नहीं था। पेड़ गिरने से पूरा रोड अवरुद्ध हो गया। प्रशासन पेड़ गिरने के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने इसे रोड से हटाने की कवायद आरंभ की।

लोगों का कहना है कि एक साथ 2 पेड़ गिरने के पीछे धरती में आई सेम मुख्य कारण है। मंगलवार को आदमपुर का मौसम साफ था। ना बरसात आई और ना आंधी। इसके बावजूद 2 विशाल पेड़ अचानक गिर गए। पेड़ की जड़े भी काफी गहरी थी। पेड़ की जड़ों की तरफ देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि धरती का जलस्तर बढ़ जाने से पेड़ों की जड़ों पर मिट्टी की पकड़ कमजोर हुई और भारी—भरकम पेड़ जमीन पर आ गिरे।

पेड़ गिरने से यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज बसों का रुट भी इस कारण बदलने पड़े। बता दें, आदमपुर—भादरा रोड काफी व्यस्त मार्गों में से एक है। रोजाना हजारों की संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में इस रोड के अवरुद्ध होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Related posts

गांव पंचायत तलवंडी राणा ने की एक और सराहनीय पहल, गांव के बुजुर्गों को नि:शुल्क करवाया कुरुक्षेत्र का भ्रमण

Jeewan Aadhar Editor Desk

हजारों वार्डवासियों की मौजूदगी में जितेन्द्र श्योराण ने भरा नामांकन

परिजनों के चंगुल से छुटकर, लडक़ी ने किया अंतरजातीय प्रेम विवाह